Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

बंगाल में शुक्रवार से आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने सप्ताहांत के दौरान पूरे राज्य में मौसम के बदलाव को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है

25 Mar 2026

बंगाल में शुक्रवार से आंधी-बारिश का अलर्ट

कोलकाता। बसंत का असर समाप्त होते ही पश्चिम बंगाल में मौसम एक बार फिर बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने शुक्रवार से राज्य में आंधी-तूफान और बारिश की संभावना जताई है। कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कई जिलों में कालबैसाखी के साथ तेज हवाएं और ओलावृष्टि हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार और गुरुवार को उत्तर एवं दक्षिण बंगाल में वर्षा की संभावना कम है, लेकिन सप्ताहांत में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल जाएगा। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
बुधवार सुबह शहर में आंशिक बादल छाए रहे। दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है। अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जो सामान्य से 2.8 डिग्री कम है। शुक्रवार से रविवार तक शहर में आंधी-बारिश की संभावना है।
दक्षिण बंगाल में तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है और सुबह के समय हल्का कोहरा बना हुआ है। तटीय क्षेत्रों में आर्द्रता अधिक रहने के कारण उमस का असर रहेगा। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को सभी जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी दी है। पुरुलिया, बांकुड़ा, झाड़ग्राम, पश्चिम मेदिनीपुर और पूर्व बर्धमान के कुछ हिस्सों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी आशंका है।
उत्तर बंगाल के ऊपरी जिलों में बुधवार को खराब मौसम की स्थिति बनी हुई है। यहां बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। हालांकि शाम के बाद मौसम में कुछ सुधार हो सकता है। गुरुवार को वर्षा कम रहने की संभावना है, लेकिन इसके बाद फिर से मौसम के खराब होने के संकेत हैं।
मौसम विभाग ने सप्ताहांत के दौरान पूरे राज्य में मौसम के बदलाव को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल में शुक्रवार से आंधी-बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने सप्ताहांत के दौरान पूरे राज्य में मौसम के बदलाव को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News